राजस्थान स्थिति एवं विस्तार नोट्स




अन्तर्राज्यीय सीमा :

  • अन्तर्राज्यीय सीमा की लम्बाई -: 4,850 किमी.
  • राजस्थान के कुल पड़ौसी राज्य– 5

राजस्थान व पंजाब की सीमा – (89 KM)

  • राजस्थान के दो जिलों की सीमा पंजाब के साथ लगती है।
  • पंजाब के दो जिलों की सीमा राजस्थान के साथ लगती है- (1) फाजिल्का, (2) मुक्तसर
  • पंजाब के साथ सर्वाधिक सीमा श्रीगंगानगर की लगती है।
  • पंजाब के साथ कम सीमा हनुमानगढ़ की लगती है।
  • पंजाब की सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ है।
  • पंजाब की सीमा के दूर जिला मुख्यालय श्री गंगानगर है।
  • पंजाब की सीमा पर क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा जिला श्रीगंगानगर है।
  • पंजाब की सीमा पर क्षेत्रफल की दृष्टि से छोटा जिला हनुमानगढ़ है।


राजस्थान व हरियाणा की सीमा – (1262 KM)

  • राजस्थान के सात जिलों की सीमा हरियाणा के साथ लगती है।
  • हरियाणा के सात जिलों की सीमा राजस्थान के साथ लगती है- सिरसा, 2. फतेहाबाद, 3. हिसार, 4. भिवानी, 5. महेन्द्रगढ़, 6. रेवाड़ी, 7. मेवात।
  • हरियाणा के साथ सर्वाधिक सीमा हनुमानगढ़ की लगती है।
  • हरियाणा के साथ कम सीमा जयपुर की लगती है।
  • हरियाणा की सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय-हनुमानगढ़ है।
  • हरियाणा की सीमा के दूर जिला मुख्यालय जयपुर है।
  • हरियाणा की सीमा पर क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा जिला चुरू है।
  • हरियाणा की सीमा पर क्षेत्रफल की दृष्टि से छोटा जिला झुंझुनूं है।


राजस्थान व उत्तरप्रदेश की सीमा – (877 KM)

  • राजस्थान के दो जिलों की सीमा उत्तरप्रदेश के साथ लगती है।
  • उत्तरप्रदेश के दो जिलों की सीमा राजस्थान के साथ लगती है – (1) मथुरा, (2) आगरा
  • उत्तरप्रदेश के साथ सर्वाधिक सीमा भरतपुर की लगती है व कम सीमा धौलपुर की लगती है।
  • उत्तरप्रदेश की सीमा के नजदीक जिला मुख्यालय भरतपुर का है व दूर जिला मुख्यालय धौलपुर।
  • उत्तरप्रदेश की सीमा पर क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा जिला भरतपुर व छोटा जिला धौलपुर का है।


1 thought on “राजस्थान स्थिति एवं विस्तार नोट्स”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *