हवाएँ :
- राजस्थान में जून के महीने में हवाएँ सबसे तेज व नवम्बर के महीने में सबसे हल्की चलती हैं।
- राज्य में वायु की अधिकतम गति लगभग 140 किमी./घण्टा है।
- ग्रीष्म ऋतु में गर्म, तेज हवाएँ और आंधियाँ पश्चिमी राजस्थान की विशेषता है।
आंधियाँ :
- राजस्थान में सर्वाधिक आँधियाँमई-जून के महीने में आती है।
- राज्य में सर्वाधिक आंधियों वाला जिला – श्रीगंगानगर (27 दिन)।
- राज्य में दूसरा सर्वाधिक आंधियों वाला जिला – हनुमानगढ़ (23 दिन)।
- राज्य में न्यूनतम आंधियों वाला जिला – झालावाड़ (3 दिन)।
- राज्य में दूसरा न्यूनतम आंधियों वाला जिला – कोटा (5 दिन)।
- राज्य के पश्चिमी शुष्क क्षेत्रों की अपेक्षा पूर्वी भागों में वज्र तूफान अधिक आते हैं।
- मावट/महावट –सर्दियों में भूमध्यसागरीय चक्रवातों (पश्चिमी विक्षोभों) के कारण उत्तरी व पश्चिमी राजस्थान में होने वाली वर्षा। यह वर्षा रबी की फसल के लिए लाभकारी, अतः राजस्थान में इसे गोल्डन ड्रोप्स कहते हैं।
- पश्चिमी राजस्थान मेंदैनिक तापांतर सर्वाधिक रहता है।
- राजस्थान में छोटे क्षेत्र में उत्पन्न वायु भंवर (चक्रवात) को स्थानीय क्षेत्र मेंभभूल्या कहते हैं।
- पुरवईयाँ –बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं को स्थानीय भाषा में ‘पुरवईयाँ’ (पुरवाई) कहते हैं।
जलवायु सम्बन्धी महत्वपूर्ण तथ्य –
- राज्य में सर्वाधिक वर्षा वाले महीने – जुलाई, अगस्त
- राज्य में सर्वाधिक वर्षा वाला जिला – झालावाड़ (100 सेमी.)
- राज्य में सबसे कम वर्षा वाला जिला – जैसलमेर (10 सेमी.)
- राज्य में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान – माउण्ट आबू (सिरोही-125 से 150 सेमी)
- राज्य में सबसे कम वर्षा वाला स्थान – समगांव (जैसलमेर 5 सेमी)
- 50 सेमी. वर्षा रेखा राजस्थान को दो भागों में बांटती है।
- राजस्थान में 50 सेमी. वर्षा रेखा उत्तर – पश्चिम में कम जबकि दक्षिण – पूर्व में अधिक होती है।
तथ्य – उत्तर-पश्चिम से दक्षिण पूर्व की ओर चलने पर वर्षा का औसत बढ़ता हुआ दिखायी देता है। जबकि इसके विपरीत वर्षा का औसत घटता हुआ दिखायी देता है।
- राज्य में सर्वाधिक आर्द्रता वाला महीना – अगस्त
- राज्य में सबसे कम आर्द्रता वाला महीना – अप्रेल
- राज्य में सर्वाधिक आर्द्रता वाला जिला – झालावाड़
- राज्य में सबसे कम आर्द्रता वाला जिला – बीकानेर
- राज्य में सर्वाधिक आर्द्रता वाला स्थान – माउण्ट आबु (सिरोही)
- राज्य में सबसे कम आर्द्रता वाला स्थान – फलौदी (जोधपुर)