राजस्थान 2011 की जनगणना आंकड़े नोट्स




लिंगानुपात :-प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में कुल 3,55,50,997 पुरुष एवं 3,29,97,440 महिलाएँ हैं अर्थात प्रति हजार पुरुष पर 928 महिलाएँ हैं। वर्ष 2001 में राजस्थान का लिंगानुपात 921 था। राजस्थान का लिंगानुपात भारत के लिंगानुपात की तुलना में काफी कम है। ज्ञातव्य है कि 2011 में भारत का लिंगानुपात 940 हैं जो 2001 में 933 था। वर्ष 1901 में राजस्थान का लिंगानुपात 905 था जबकि भारत का लिंगानुपात 1901 में 972 था। 1951 में राजस्थान का लिंगानुपात 921 था।

(A) सर्वाधिक लिंगानुपात वाले 5 जिले

  1. डूंगरपुर (994)
  2. राजसमन्द (990)
  3. पाली (987)
  4. प्रतापगढ़ (983)
  5. बाँसवाड़ा (980)

(B) न्यूनतम लिंगानुपात वाले 5 जिले

  1. धौलपुर (846)
  2. जैसलमेर (852)
  3. करौली (861)
  4. भरतपुर (880)
  5. गंगानगर (887)

 कम लिंगानुपात के कारण :-

  1. लिंग परीक्षण और भ्रूण हत्या
  2. असाक्षरता
  3. पितृ सत्तात्मक समाज
  4. लड़कों की चाहत में लड़कियों की जन्म पूर्व ही हत्या / समाप्त कर देना।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *