Reasoning Coding Decoding Notes in Hindi




  1. विपरीतवर्ण (Opposite Letters)

सांकेतिक भाषा (Coding-Decoding) के प्रश्नों में कभी-कभी विपरीत वर्णों से Coding की जाती है। अत: सबसे पहले हमें यह जानना आवश्यक है कि विपरीत वर्ण क्या है।

स्पष्टत: वर्णमाला क्रम में प्रारंभ में  xवें तथा अन्त से xवें अक्षर एक-दूसरे के विपरीत वर्ण कहलाते हैं। उदाहरण के तौर पर प्रारंभ से (बाएँ) तीसरा वर्ण C तथा अन्त से (दाएँ) तीसरा वर्ण x एक-दूसरे के विपरीत हैं।

इसी प्रकार बाएँ से या प्रारंभ से चौथा अक्षर D तथा अन्त या दाएँ से चौथा अक्षर W एक-दूसरे के विपरीत है।

विपरीत वर्ण ज्ञात करने की दो विधियाँ है:-

(1) ऊपर दिए गए उदाहरण में हमने बताया कि C और X एक-दूसरे के विपरीत हैं। हमें ज्ञात है कि C = 3 तथा X = 24, अब दोनों को जोड़ा जाए, तो (3+24) = 27, अत: इससे यह ज्ञात होता है कि दो विपरीत वर्णों का योगफल 27 होता है।

अत: यदि यह पता लगाना हो कि दिए गए वर्णों का जोड़ा एक-दूसरे के विपरीत हैं या नहीं, तो हम उस वर्णों की बाएँ से स्थिति लिखकर जोड़ेंगे, यदि उनका योग 27 आएगा तो वर्ण एक-दूसरे के विपरीत हैं अन्यथा नहीं। जैसे

घटाव विधि द्वारा विपरीत वर्ण ज्ञात करना-

यदि आपको एक वर्ण दिया हो तथा आपको उसका विपरीत वर्ण ज्ञात करना हो तो आप दिए गए वर्ण की वर्णमाला में बाएँ से स्थिति को 27 से घटा दें तो जो भी अंक आए उस अंक से वर्णमाला में स्थित वर्ण को ज्ञात कर लें। वही वर्ण प्रारंभ में दिए गए वर्ण का विपरीत वर्ण होगा।

उदाहरण के लिए माना आपको F का विपरीत वर्ण ज्ञात करना है। F की बाएँ से स्थिति 6ठीं है, अत: F का विपरीत वर्ण 27 – 6 = 21, 21 के क्रम पर U आता है, तो F का विपरीत वर्ण U होगा। इसी प्रकार L का विपरीत वर्ण ज्ञात करने के लिए

L का वर्णमाला में बाएँ से स्थिति  = 12

अत: L का विपरीत वर्ण = 27 – 12 = 15

15वें स्थान पर O आता है, अत: L का विपरीत वर्ण  O होगा।

2. विपरीत वर्ण पता लगाने का दूसरा तरीका एक तालिका (Table) बनाकर किया जा सकता है जो निम्न प्रकार से होगा

इसके लिए पूरी वर्णमाला के 26 अक्षरों को दो भागों में बाँट लेते हैं। पहले प्रथम अर्द्धांश (A से लेकर M तक) को ऊपर से नीचे की ओर लिखते हैं, इसके बाद वर्णमाला के द्वितीय अर्द्धांश (N से लेकर Z तक) को नीचे से ऊपर की ओर लिखते हैं।

इस प्रकार हम प्रत्येक वर्ण के विपरीत वर्ण को ज्ञात कर सकते हैं। जैसे K का विपरीत (Opposite) P तथा P का विपरीत (Opposite) K होगा।




Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *