Reasoning Coding Decoding Notes in Hindi




  1. वर्णमालाक्रम में एक अक्षर या वर्ण के आगे या पीछे के अक्षर को ज्ञात करने की विधि

वर्णमाला क्रम में किसी वर्ण या अक्षर के आगे या पीछे की स्थिति जानने के लिए आप दिए गए र्वा के वर्णमाला के क्रम में जोड़कर या घटाकर उस नए वर्ण स्थान के मान को प्राप्त करते हैं और उस वर्ण को ज्ञात करते हैं।

जैसे :- B + 4 = F,            L – 7 = E,

D  + 5 = I,                      R – 6 = L

परन्तु उपरोक्त नियम तभी काम करता है जब किसी वर्ण से किसी संख्या को जोड़ने पर या घटाने पर उसका योगफल 26 से ज्यादा न हो।

यदि योगफल 26 से ज्यादा होगा तो आप उस स्थान को कैसे ज्ञात करेंगे –

जैसे यदि हमें Z  + 10 ज्ञात करना हो या A – 5 ज्ञात करना हो तो यह रेखीय क्रम व्यवस्था द्वारा पता लगाना संभव नहीं है। अत: हम वर्णमाला को रेखीय क्रम में न लेकर वृत्तीय क्रम में लेते हैं। जैसा चित्र में दर्शाया गया है। इस प्रकार व्यवस्थित करने पर हम Z + 10 पता लगाने के लिए Z  के बाद पुन: A से वर्णमाला की शुरूआत करते हैं, इसलिए Z + 10  = J होगा तथा A – 5 = V होगा।

शार्टकट विधि – वर्णमाला क्रम में किसी वर्ण से आगे या पीछे के वर्ण स्थान पर जाने के लिए यदि वह स्थान  Z या A  के पीछे (पहले) आता हो तो निम्न शार्टकट विधि द्वारा ज्ञात किया जा सकता है:-

(1)  यदि किसी वर्णमाला के आगे का वर्ण ज्ञात करना हो अर्थात् जोड़ने की क्रिया में यदि वह 26वें स्थान से ज्यादा आता है तो निम्न सूत्र का प्रयोग करेंगे।

संगत वर्ण की स्थान संख्या

= [दिए हुए वर्ण संखय + दी गई संख्या] – 26

जैसे –

x + 8 = [x का वर्णमाला में स्थान + दी गई संख्या] – 26

= [24 + 8] – 26

= 32 – 26 = 6 ⇒ F

(2) यदि वर्णमाला में किसी वर्ण या अक्षर के पीछे का वर्ण ज्ञात करना हो और वह स्थान A के पीछे आता हो तो शार्टकट के अंतर्गत निम्न सूत्र का प्रयोग करेंगे –

संगत वर्ण की स्थान संख्या

= [दिए हुए वर्ण की स्थान संख्या + 26] – दी गई संख्या

जैसे –

B – 6 = [B का वर्णमाला में स्थान + 26] – 6

= [2 + 26] – 6

= 28 – 6 = 22 ⇒ V




1 thought on “Reasoning Coding Decoding Notes in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *