राजस्थान मे परिवहन नोट्स




  1. खुशाखेड़ा-भिवाड़ी-नीमराणा इंवेस्टमेंट रीजनः
  • यह रीजन दिल्ली NCR का भाग है तथा NH-8 के नजदीक है। यहाँ इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित होगी।
  • शाहजहाँपुर-नीमराणा-बहरोड़ में क्षेत्र मेंग्लोबल सिटी विकसित होगी।
  • एयरोट्रॉपॉलिस हवाई अड्डे का निर्माणःNH-8  के पास पालड़ी, मनोहरपुर में नये अंतर्राष्ट्रीय ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का निर्माण होगा।
  • दिल्ली-मानेसर-नीमराना के मध्य क्षेत्रीय मेट्रो रेल ट्रांजिट सिस्टम (MRTS) का विकास होगा।
  • ग्लोबल सिटी को भिवाड़ी-टपूकड़ा औद्योगिक कॉम्पलेक्स से जोड़ने हेतुसेंट्रल स्पाइन का निर्माण होगा।
  • नॉलेज सिटी परियोजना :-इस परियोजना में खुशखेड़ा-भिवाड़ी-नीमराना निवेश क्षेत्र का कुछ भाग नॉलेज सिटी के रूप में विकसित किया जाना प्रस्तावित है।
  1. जयपुर-दौसा औद्योगिक क्षेत्र :
  • इसके तहत् सिकन्दरा में ग्रोथ पोल का विकास किया जाएगा। जयपुर-भरतपुर-आगरा के बीच ब्रॉडगेज का निर्माण किया जा रहा है तथा एग्रो फूड प्रोसेसिंग जोन भी बनाया जाना प्रस्तावित है।


  1. अजमेर-किशनगढ़ इन्वेस्टमेंट रीजन :
  • किशनगढ़ में टेक्सटाइल पार्क और लॉजिस्टिक पार्क का विकास किया जाना प्रस्तावित है।
  1. राजसमंद-भीलवाड़ा-औद्योगिक क्षेत्र :
  • उदयपुर एयरपोर्ट को और हाइटेक किया जा रहा है।
  1. जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र :-
  • इसके तहत् पाली में टेक्सटाइल पार्क तथा औद्योगिक क्षेत्र में एग्रोफूड प्रोसेसिंग जोन का निर्माण किया जायेगा।
  • जोधपुर हवाई अड्डे को अत्याधुनिक बनाया जाएगा तथा मारवाड़-जंक्शन पर इनलैण्ड कंटेनर डिपो विकसित होगा।
  • पाली-सोजत बाईपास का निर्माण।
  • जोधपुर को मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब बनाया जाना प्रस्तावित है।
  • जोधपुर को पाली से जोड़ने के लिए एक मास रेपिड ट्रांजिट सिस्टम का भी विकास किया जाना है।


स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना :

इसके वर्तमान में 5 भाग हैं –

  1. राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना-प्रथम (स्वर्णिम चतुर्भुज योजना) :
  • यह परियोजना भारत के चार महानगरों दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई एवं मुम्बई को 4/6 लेन में चौड़ाई करण से जोड़ती है। इस परियोजना की694 किमी. लम्बाई राजस्थान के सात जिलों अलवर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर से होकर निकलती है। इस परियोजना में राज्य में एन.एच – 8, 76, 79 व 79ए पर कार्य किया गया है।
  1. राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना-द्वितीय भाग प्रथम चरण (पूर्व-पश्चिम गलियारा):-
  • यह परियोजना सिलचर (असोम) से पोरबन्दर (गुजरात) को जोड़ने के लिए है। इस परियोजना में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 14(60 किमी.) व राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 76(468 किमी.) को मिलाकर528 किमी. लम्बाई राजस्थान में आठ जिलों पिंडवाड़ा (सिरोही), उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बून्दी, कोटा, बारां में से होकर निकलती है।


  1. राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना-द्वितीय भाग द्वितीय चरण (उत्तर-दक्षिण गलियारा)
  • यह परियोजना कश्मीर से कन्याकुमारी (तमिलनाडु) को जोड़ने की है। यह राजस्थान राज्य में केवल धौलपुर जिले से गुजरती है जिसकीलम्बाई 00 किमी. है।
  1. राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना-तृतीय भाग
  • इसके अन्तर्गत NH-11 पर जयपुर से आगरा तक 4 लेन का कार्य किया जा रहा है। (लम्बाई 5)
  1. राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना-चतुर्थ भाग –
  • इसके अन्तर्गत NH-11B में करौली से धौलपुर के बीच कार्य किया जायेगा और ब्यावर से गौमती चौराहे तक 6 लेन का कार्य किया जायेगा।
  1. राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना-पंचम भाग –
  • स्वर्णिम चतुर्भुज योजनाको 4 लेन से 6 लेन किया जा रहा है।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *