राजस्थान मे परिवहन नोट्स




नागरिक हवाई अड्डे :-

  1. सांगानेर हवाई अड्डा-जयपुर : राजस्थान का एकमात्र व देश का 14वाँ अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा।
  2. महाराणा प्रताप हवाई अड्डाडबोक (उदयपुर)
  3. रातानाडा हवाई अड्डा-जोधपुर
  4. कोटा एयरपोर्ट-कोटा (वर्तमान में हवाई सेवा शुरू नहीं हो पाई है।)
  5. बीकानेर एयरपोर्ट (दिल्ली-बीकानेर-दिल्ली हवाई सेवा 26 सितम्बर 2017 से प्रारंभ)
  6. जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट
  • सांगानेर हवाई अड्डे को अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जाफरवरी, 2006 में दिया गया जो देश का 14वां अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है।
  • नया ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा कोटकासिम (अलवर) में प्रस्तावित है।
  • जोधपुर में नया ग्रीनफील्ड सिविल एयरपोर्ट की घोषणा जो मेलावास गंगाणी में प्रस्तावित है।
  • किशनगढ़ (अजमेर) में नागरिक हवाई अड्डे का उद्घाटन 11 अक्टूंबर 2017 में किया गया।
  • जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट का उद्घाटन – 29 अक्टूंबर 2017।


 परिवहन से जुडे अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

– राजस्थान राजमार्ग अधिनियम 2014 :- 8 मई, 2015 को लागू।

– राजस्थान राज्य राजमार्ग विकास परियोजना :- जायका, विश्व बैंक व एडीबी से वित्त पोषित।

– राजस्थान स्टेट हाइवेज ऑथोरिटी का गठन :- 2 जून, 2005 को।

– रेल्वे लाइन :- 3 प्रकार – ब्रॉडगेज (1.67 मी.) मीटर गेज (1 मीटर) नैरोगेज (0.76 मी.)

– राजस्थान राज्य में रेल क्षेत्र में वर्तमान में 1 जोन एवं 5 मण्डल कार्यालय हैं।

– अमृत कक्ष :- जयपुर मेट्रो में चांदपोल व मानसरोवर मेट्रो स्टेशनों पर धात्री माताओं द्वारा शिशु को दूध पिलाने के लिए निर्मित विशेष कक्ष।

– प्रदेश का पहला एयरोट्रोपोलिस एयरपोर्ट :- कोट कासिम (अलवर)।

– किशनगढ़ हवाई अड्‌डे का कोड :- VIKG

– हनुमानगढ़ राज्य का वह जिला है जहाँ पर कोई राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं है।

– Institute of Driving Training and Research :- रेलमगरा (राजसमन्द)

– ट्रैफिक पार्क :- जयपुर।

– उत्तर-पश्चिम रेल्वे मुख्यालय :- जयपुर।

– पाकिस्तान से आने वाली थार एक्सप्रेस का राजस्थान में प्रथम स्टेशन :- गडरारोड (बाड़मेर)।

– राजस्थान एयर कार्गो कॉम्पलेक्स :- साँगानेर (जयपुर)।

– रेल्वे ट्रेनिंग स्कूल :- उदयपुर। डबोक हवाई अड्‌डा :- उदयपुर।


– भारतमाला परियोजना के तहत राजस्थान में 1501 किमी. लम्बी सड़कों का निर्माण किया जायेगा।

– देश का एकमात्र महिला मेट्रो स्टेशन :- श्यामनगर मेट्रो स्टेशन।

– सड़क निर्माता शासक :- शेरशाह सूरी।

– राजस्थान में सर्वप्रथम राजकीय बस सेवा प्रारम्भ :- टोंक (1952)

– प्रदेश का पहला एक्सप्रेस हाइवे :- NH-8

– देश का पहला इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेन्ट इन्स्टीट्यूट :- अलवर में।

– राज्य सड़क विकास नीति :- सितम्बर 2013

– राजस्थान की प्रथम सड़क नीति :- 1994 में।

– ग्रामीण गौरव पथ योजना :- 2014-15 में प्रारम्भ।

– देश का पहला ट्रांसपोर्ट हब :- रेलमगरा (राजसमन्द)।

– राज्य का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट :- नीमराणा (अलवर) में।

– राजस्थान लोक परिवहन सेवा की शुरूआत :- 13 नवम्बर, 2015

– राजस्थान सड़क सुरक्षा नीति :- 29 नवम्बर, 2016। इस नीति का प्रमुख लक्ष्य 2020 तक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को 50% कम करना है।

– राजस्थान सड़क विकास कोष अधिनियम :- 2004

– सेतुभारतम परियोजना :- 4 मार्च, 2016 को शुरू। इसमें राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित समस्त रेल्वे क्रॉसिंग को R.O.B. में बदलने की योजना है।

– चेतक परियोजना :- राज्य के सीमावर्ती इलाकों (बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर व गंगानगर) में सामरिक महत्व की सीमावर्ती सड़कें बनाने के लिए सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा चलाई गयी योजना।

– भारत निर्माण योजना :- 25 फरवरी, 2005

– प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना :- 25 दिसम्बर, 2000। इसमें केन्द्र एवं राज्य का वित्त में हिस्सा 60:40 है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *