राजस्थान के प्रमुख राजवंश एंव उनकी उपलब्धियां




विक्रमादित्य (1531-35 ई.)

राणा सांगा का अल्पवयस्क पुत्र, उसकी माता कर्णावती (कर्मावती) या कमलावती ने संरक्षिका बनकर शासन किया।

कर्णावती ने 1534 ई. में बहादुरशाह (गुजरात) के आक्रमण के समय हुमायुं को सहायता हेतु राखी भेजी।

सन् 1535 में बहादुरशाह के आक्रमण के समय चित्तौड़ दुर्ग में जौहर (चित्तौड़ का दूसरा साका)।

बनवीर (1536-37 ई.)

  • सांगा के भाई पृथ्वीराज का अवैध दासी पुत्र।
  • इसने विक्रमादित्य की हत्या कर राजकुमार उदयसिंह की हत्या करने के लिए महल में प्रवेश किया, किन्तु पन्नाधाय द्वारा अपने पुत्र चंदन का बलिदान देकर उदयसिंह की रक्षा की गई।


उदयसिंह (1537-72 ई.)

  • सन् 1537 मे मेवाड़ का शासक बना (जोधपुर के राजा मालदेव की सहायता से)।
  • शेरशाह मारवाड़ विजय के बाद चित्तौड़ की ओर बढ़ा तो उदयसिंह ने कूटनीति से काम ले किले की कूंजियाँ (चाबियाँ) शेरशाह के पास भेज दी।
  • 1559 ई. मे उदयपुर की स्थापना।
  • सन् 1567-68 में अकबर द्वारा चित्तौड़ पर आक्रमण के समय किले का भार जयमल राठौड़ व पत्ता सिसोदिया (साला-बहनोई) को सौंपकर अरावली पहाड़ियों में प्रस्थान।
  • सन् 1568 में अकबर का चित्तौड़ पर कब्जा, जयमल, पत्ता, वीर कल्ला जी   राठौड़ शहीद, अकबर ने जयमल व पत्ता की वीरता से प्रभावित होकर आगरे के किले के दरवाजे पर पाषाण मूर्तियां स्थापित करवायीतथा बीकानेर के रायसिंह ने जूनागढ़ किले की सूरजपोल पर भी जयमल-पत्ता की हाथी पर सवार पाषाण मूर्तियाँ स्थापित करवाई।
  • 1568 ई. में यह चित्तौड़ का युद्ध चित्तौड़ का तीसरा साका था।
  • उदयसिंह का 1572 ई. को गोगुन्दा (उदयपुर) में देहान्त हो गया जहाँ उनकी छतरी बनी हुई है।
  • उदयसिंह ने अपनी प्रिय भटियाणी रानी के पुत्र जगमाल सिंह को युवराज नियुक्त किया था।


महाराणा प्रताप (1572-97 ई.)

  • उदयसिंह व जयवन्ती बाई (पाली के अखैराज सोनगरा (चौहान) की पुत्री) का पुत्र, जन्म 9 मई 1540 ई. में पाली में अपने ननिहाल में हुआ।
  • प्रताप का विवाह जैसलमेर की छीरबाई से हुआ था इन्होंने 17 और भी विवाह किए थे।
  • उदयसिंह की मृत्यु के पश्चात गोगुन्दा (उदयपुर) में राणा प्रताप का राज्याभिषेक हुआ तथा बाद में राज्याभिषेक समारोह कुम्भलगढ़ दुर्ग में हुआ।
  • राणा कीका एवं पातल नाम से भी जाने जाते थे।
  • बादशाह अकबर ने अपनी अधीनता स्वीकार करवाने हेतु सर्वप्रथम जलाल खाँ को महाराणा प्रताप के पास नवम्बर, 1572 ई. में भेजा। मार्च, 1573 ई. में अपने सेनापति कच्छवाहा मानसिंह को महाराणा प्रताप के पास भेजा लेकिन प्रयत्न निष्फल रहा।
  • पुनः सितम्बर, 1573 में आमेर के शासक भगवन्तदास (मानसिंह के पिता) एवं दिसम्बर, 1573 में राजा टोडरमल महाराणा प्रताप को राजी करने हेतु भेजे गये परन्तु प्रताप ने अकबर के अधीन होना स्वीकार नहीं किया। फलतः अकबर ने उन्हें अधीन करने हेतु 2 अप्रेल, 1576 ई. को मानसिंह को सेना देकर मेवाड़ भेजा।
  • अकबर की अधीनता स्वीकार करने का प्रस्ताव अस्वीकार।


  • हल्दीघाटी का युद्ध या खमनौर का युद्ध या गोगुन्दा का युद्ध – कर्नल टॉड ने मेवाड़ की थर्मोपल्ली कहा, जो 21 जून 1576 (A.L. श्रीवास्तव के अनुसार 18 जून 1576) को अकबर के सेनापति मानसिंह (आमेर) के विरुद्ध लड़ा जिसमें प्रताप की जीत, प्रिय अश्व चेतक मारा गया।
  • इस युद्ध में पहले मुगल सेना हार रही थी लेकिन मुगलों की ओर से मिहतर खाँ ने अकबर के आने की अफवाह फैला दी जिससे मुगल सैनिकों में जोश आ गया था।
  • इस युद्ध में विख्यात मुगल लेखक अल बदायूंनी भी उपस्थित था। उसने अपनी पुस्तक ‘मुन्तखव-उल-तवारीख’ में युद्ध का वर्णन किया। इस युद्ध में मुगलों का सेनापति आसफ खां था। महाराणा प्रताप का मुस्लिम सेनापति हकीम खां सूरी था।
  • अबुल फजल ने हल्दीघाटी (राजसमन्द में) के युद्ध को खमनौर का युद्ध तथा अल बदायूंनी ने गोगुन्दा का युद्ध कहा है।
  • 1580 में अकबर ने अब्दुल रहीम खानखाना को प्रताप के विरूद्ध भेजा था।
  • मुगलों के विरूद्ध युद्ध में सादड़ी (पाली) के जाये-जन्में दानी भामाशाह ने राणा प्रताप को अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया।
  • कर्नल जेम्स टॉड ने दिवेर के युद्ध को ‘मेवाड़ का मेराथन‘ कहा है।
  • सन् 1585 से 1615 ई. तक चावण्ड मेवाड़ की राजधानी रही। यहीं 19 जनवरी 1597 को प्रताप का देहान्त हुआ।
  • चावण्ड के पास बाण्डोली गाँव मे प्रताप की छत्री बनी हुई।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *