Reasoning CALENDER Notes in Hindi

CALENDER

महत्त्वपूर्ण तथ्य

  • साधारण वर्ष का प्रथम दिन और अंतिम दिन एक समान होते हैं।
    उदाहरण : यदि 1 जनवरी, 2003 को बुधवार हो, तो 31 दिसंबर, 2003 को बुधवार ही होगा।
    लीप वर्ष के प्रथम दिन और अंतिम दिन में 1 दिन का अंतर होता है।
    उदाहरण : यदि 1 जनवरी, 2004 को बृहस्पतिवार हो, तो 31 दिसंबर, 2004 को शुक्रवार होगा अर्थात् अंतिम दिन प्रथम से 1 दिन आगे का होगा।
    साधारण वर्ष में वे महीने, जिनके प्रथम दिन (1 तारीख) को समान होते हैं।
    (क) जनवरी-अक्टूबर (ख) फरवरी-मार्च-नवंबर
    (ग) अप्रैल-जुलाई    (घ) सितंबर-दिसंबर
    मई, जून और अगस्त महीनों के प्रथम दिन किसी भी अन्य महीने के प्रथम दिन के समान नहीं होते हैं।
    लीप वर्ष में वे महीने, जिनके प्रथम दिन (1 तारीख) समान होंगे –
    (अ) जनवरी-अप्रैल-जुलाई
    (ब) फरवरी-अगस्त
    (स) मार्च-नवंबर
    (द) सितंबर-दिसंबर
    मई, जून और अक्टूबर महीनों के प्रथम दिन किसी भी अन्य महीने के प्रथम दिन के समान नहीं होते हैं।




     

  • प्रत्येक शताब्दी वर्ष लीप वर्ष नहीं होता, केवल वही शताब्दी वर्ष लीप वर्ष होंगे, जिनमें 400 से भाग देने पर कुछ भी शेषफल नहीं बचता। अर्थात् वे शताब्दी वर्ष जो लीप वर्ष होंगे, 400, 800, 1200, 1600, 2000, 2400, 2800 इत्यादि।
  • शताब्दी वर्षों के अलावा वे वर्ष लीप वर्ष होंगे, जिनको 4 से भाग देने पर शेषफल नहीं बचता है। अर्थात् 1984, 1988, 1992 इत्यादि लीप वर्ष होंगे।
  • लगातार 400 वर्षों में लीप वर्षों की संख्या 97 होती है। क्योंकि 100, 200, 300वें शताब्दी वर्ष लीप वर्ष नहीं होते हैं।

अतिरिक्त दिन
साधारण वर्ष = 365 दिन
= 52 सप्ताह + 1 अतिरिक्त दिन
= 1 अतिरिक्त दिन
अर्थात् साधारण वर्ष में केवल एक अतिरिक्त दिन होता है।
लीप वर्ष = 366 दिन
= 52 सप्ताह + 2 अतिरिक्त दिन
= 2 अतिरिक्त दिन
लीप वर्ष में दो अतिरिक्त दिन होता है।

 




Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *